ग्वालियर। तमाम कोशिशों के बावजूद मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार का दाग कमलनाथ के दामन से छूटने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक लाखन सिंह यादव ने खुलकर कमलनाथ की क्षमता पर सवाल उठाए। उनका वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक का है।
कमलनाथ ने उपचुनाव टिकट वितरण में गलती की
कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव ने कहा कि उपचुनाव से पहले प्रभारी कह रहे थे कि सर्वे के आधार पर टिकट वितरण होगा, लेकिन टिकट बांटते समय सर्वे धरे के धरे रह गए। उन्होंने ये भी कहा कि वोटिंग के बाद कमलनाथ ने फोन पर 26 सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन नतीजे आने के बाद उनके दावे भी हवा हो गए। लाखन सिंह यादव ने कहा कि यदि कमलनाथ योग्य दावेदारों को टिकट देते हमारे पास इससे ज्यादा सीटें होती।
कमलनाथ सरकार में कार्यकर्ता दुखी थे
निगम चुनाव की चर्चा करते हुए लाखन सिंह ने कहा कि 15 माह की कांग्रेस की सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी गई। कार्यकर्ता अपनी ही सरकार में दुखी थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले विधायकों ने इतना नंगा नाच किया कि जिस दिन कमलनाथ की सरकार गई, उस दिन सच्चे कांग्रेसियों को खुशी हुई।
पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने प्रकट की अपने मन की भावना. कमलनाथ के नेतृत्व पर उठाये सवाल.... धरे के धरे रह गए तुम्हारे सर्वे ।@OfficeOfKNath इतने बड़े नेता ऐसी बात करें तो क्या अंदाज लगाएं...@INCMP @BJP4MP pic.twitter.com/UAuMQgp6IU
— Sandeep Singh संदीप सिंह 'सहर' (@SINGH_SANDEEP_) December 25, 2020
25 दिसम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here