हिंदी विकिपीडिया पर 1900 से ज्यादा पेज बनाने का दावा

विकिपीडिया एक ऑनलाइन ज्ञानकोष है जहां पर अनगिनत संख्या में अलग-अलग विषयों पर पेज मिलते हैं जिन्हें करोड़ों लोग पढ़ते है। लेकिन क्या आपको पता है कि विकिपीडिया सिर्फ अंग्रेजी ही नहीं बल्कि हिंदी और कई अन्य भाषाओं में भी मौजूद है जहां पर हजारों की संख्या में पेज बने हुए हैं। हालांकि अंग्रेजी विकिपीडिया की तुलना में हिंदी विकिपीडिया पर कम पेज है। लेकिन कुछ ऐसे भी एडिटर हैं जो पिछले कई सालों से लगातार यही प्रयास कर रहे हैं कि हिंदी विकिपीडिया पर भी अंग्रेजी की तरह ज्यादा पेज बने।

ऐसे ही एक एडिटर राजू जांगिड़ ने दावा किया है कि उन्होंने अब तक 1900 से ज्यादा प्लीज बनाए हैं। विकिपीडिया जहाँ पर लोग वोलुन्टियर के रूप में काम करते है और अपने पसंद के अनुसार पेज बनाते है। हिंदी भाषा के इस दुनिया में कुल 341 मिलियन बोलने वाले है, और अगर हिंदी विकिपीडिया की बात करें तो अभी 1 लाख 44 हजार से ज्यादा पेज और 1100 से ज्यादा सक्रिय सदस्य है।

हिन्दी विकिपीडिया, विकिपीडिया का हिन्दी भाषा का संस्करण है, जिसका स्वामित्व विकिमीडिया संस्थापन के पास है। हिन्दी संस्करण जुलाई 2003 में आरम्भ किया गया था और 1 दिसम्बर 2016 तक इस पर 1,44,695 लेख और लगभग 6,03,733 पंजीकृत सदस्य हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !