शिवराज की योजना के लालच में दिव्यांग लड़की से शादी की, 6 महीने बाद हत्या कर दी - JABALPUR NEWS

जबलपुर। 
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़के ने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित की गई योजना के तहत लाभ पाने के लिए दिव्यांग लड़की से शादी की और 6 महीने बाद उसकी हत्या कर दी। मध्यप्रदेश में दिव्यांग लड़कियों से शादी करने पर आर्थिक सहायता दी जाती है।

पुलिस के अनुसार फूटाताल बढ़ई मोहल्ला निवासी राजश्री उर्फ मोनिका विश्वकर्मा (27) पैर से दिव्यांग थी। गलगला मुकादमगंज कोतवाली निवासी राजा उर्फ चंद्रदीप विश्वकर्मा को वह पंसद करती थी। राजा भी उससे शादी करना चाहता था। राजश्री के परिजन पहले तो तैयार नहीं हुए, लेकिन राजश्री की खुशी के लिए शादी के लिए हामी भर दी। 18 मई 2020 को मंदिर में दोनाें की शादी कर दी गई। राजश्री मायके से ससुराल आ गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। आरोपी मारपीट के दौरान उसके शरीर पर करंट भी लगाता था।

दिव्यांग से विवाह पर शासन से मिलने वाले पैसे के लालच में की थी शादी 

राजश्री के चाचा अमित विश्वकर्मा ने आरोप लगाए कि राजा दिव्यांग से शादी पर शासन से मिलने वाले पैसे के लालच में तैयार हुआ था। उसे उम्मीद थी कि दहेज भी मिलेगा। एक महीने में ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। वह राजश्री के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के मुताबिक राजश्री को संदेह था कि उसके पति राजा का किसी और से अफेयर है। इसे लेकर घर में कलह होने लगी। शुक्रवार दोपहर पौने चार बजे भी उनके बीच इसी बात पर विवाद हुआ था।

जिस रॉड से मारा पुलिस ने जब्त की 

राजा ने ने गुस्से में पत्नी राजश्री की रॉड से पिटाई कर दी। उसका गला भी दबाने का प्रयास किया। रॉड से सिर पर मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उक्त रॉड जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। भतीजी की हत्या की खबर पाकर पहुंचे चाचा अमित विश्वकर्मा ने आरोप लगाए कि राजा भतीजी से मिलने नहीं देता था। वह गालीगलौज करता था। फोन तक नहीं करने देता था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!