BHOPAL में 8 साल का रिकॉर्ड टूटा, रात का टेंपरेचर तेजी से लुढ़का, हिमालय की हवाएं आ गईं - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस और नवंबर महीने का पहला दिन भोपाल में ठंड की शुरुआत का पहला दिन था। पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भोपाल में नाइट टेंपरेचर 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम के जानकारों का कहना है कि  हिमालय की ठंडी हवाएं भोपाल तक पहुंच गई है।  पिछले साल 2019 में एक भी बार टेंपरेचर 13.8 से नीचे नहीं गया था। 19 नवंबर 2019 की तारीख को भोपाल का  न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री था। जबकि इस साल 1 नवंबर को रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री पर लुढ़क गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 8 सालों में कभी भी 1 नवंबर का तापमान 14 डिग्री से नीचे नहीं था। भोपाल में शनिवार के बाद रविवार को भी शाम ढ़लते ही पारा 3 घंटे में 7.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया, जिसकी वजह से ठंड महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात की तरह ही रविवार शाम 5.30 बजे से रात 8.30 तक तापमान में काफी तेजी से गिरावट दर्ज की गई। 

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात तापमान 13.5 तक गिर गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम हैं। वहीं दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 30 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को दिन में दृश्यता 3000 से 4000 मीटर के बीच रही, जबकि सामान्य तौर पर 6000 मीटर रहती है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!