भाजपा नेता कैलाश सारंग एयर एंबुलेंस से मुंबई रवाना - BHOPAL BJP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अटल-आडवाणी टीम के भारतीय  जनता पार्टी के नेता श्री कैलाश सारंग की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई रवाना किया गया है। श्री कैलाश सारंग मध्यप्रदेश में कायस्थ समाज के प्रतिष्ठित नेता है।

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग के पिता एवं भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक श्री  कैलाश सारंग काफी अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से श्री सारंग भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती थे परंतु बंसल हॉस्पिटल के डॉक्टर उनकी हेल्थ रिकवरी के लिए नाकाम रहे। इसलिए उन्हें गंभीर स्थिति में एयर एंबुलेंस से मुंबई रवाना किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!