GF का तलाक करा 3 साल तक रेप किया, मामला दर्ज - BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
भोपाल में छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक लड़की से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आता है। उसने ऑफिस में साथ काम करने वाले प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया था। करीब 3 साल तक वह अपने प्रेमी के साथ रही, लेकिन अब प्रेमी ने दूसरी शादी के लिए उसे ही छोड़ दिया। करीब 9 महीने तक शादी के लिए मनाती रही, लेकिन नहीं मानने पर उसने अपने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।   

BHOPAL में छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म  

ऐशबाग पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला मूलत: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। अभी वह जवाहर चौक पर रहती है और एक प्राइवेट कोरियर कंपनी में काम करती है। उसने बताया कि 2017 में उसके साथ काम करने वाले अभिषेक रघुवंशी से उसकी पहचान हुई थी। दोनों में प्यार हो गया। अभिषेक के कहने पर उसने 2017 में अपने पहले पति को तलाक दे दिया।

शादी के लिए GF 9 माह तक मनाती रही, नहीं माना, FIR 

अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ऐशबाग स्थित अपने फ्लैट पर 17 अक्टूबर को ले गया। यहां पर उसने शादी करने की बात कहते हुए पहली बार दुष्कर्म किया। उसने कहा कि वह अपने माता-पिता से मिलाएगा। उसके बाद शादी कर लेगा। इस तरह वह करीब 3 साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अंतिम बार वह उसे माता-पिता से मिलाने के बहाने 15 फरवरी 2020 को अपने फ्लैट पर ले गया था, लेकिन यहां पर मां-बाप नहीं मिले थे।उसने उससे उस दिन भी दुष्कर्म किया था। लॉकडाउन होने के बाद अभिषेक ने उससे संपर्क खत्म कर दिया। इस दौरान उससे पता चला कि वह शादी करने जा रहा है। उसने काफी कोशिश की, लेकिन अभिषेक नहीं माना। परेशान होकर शुक्रवार देर रात महिला ने इस अपने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!