भोपाल में शिवराज सिंह के कारण पेट्रोल के दाम ₹90 के पार, ₹55 के पेट्रोल पर ₹35 टैक्स वसूल रही है शिवराज सरकार - MP NEWS

0
भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पेट्रोलियम पदार्थों पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाने के लिए भी याद किया जाएगा। राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम ₹90 के पार हो गए। इन में से ₹35.10 शिवराज सिंह चौहान सरकार का टैक्स है। यदि सरकार अपना टैक्स वापस ले ले तो पेट्रोल के दाम ₹55 रह जाएंगे। 

मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा टैक्स 

जानकारी के मुताबिक पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर शिवराज सिंह सरकार राजस्व वित्तीय वर्ष 2020-21 में 11000 करोड रुपए की कमाई करना चाहती है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इतना पैसा टेक्स्ट के माध्यम से सरकार ने कभी नहीं वसूला। 2019 में कमलनाथ सरकार पेट्रोल पर 30% टैक्स वसूली कर रही थी, शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनते ही ऐसे 39% कर दिया। 

शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का टैक्स प्रति लीटर ₹6 

मध्यप्रदेश में बहुत कम लोग जानते हैं कि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आम जनता को प्रति लीटर पेट्रोल पर ₹6 टैक्स देना होता है। इसे से समझिए:- 
2019 शिवराज सिंह चौहान से पहले वेट टैक्स 28% 
2020 शिवराज सिंह चौहान के बाद वेट टैक्स 33% 
2019 शिवराज सिंह चौहान से पहले एडिशनल टैक्स ₹1.50 
2020 शिवराज सिंह चौहान के बाद एडिशनल टैक्स ₹4.50 
2019 शिवराज सिंह चौहान से पहले पेट्रोल पर ड्यूटी 1% 
2020 शिवराज सिंह चौहान के बाद पेट्रोल पर ड्यूटी 5% 
विशेष नोट:- इसके अलावा और भी कई तरह के टैक्स हैं जो शिवराज सिंह चौहान की मनमोहक भाषण सुनने के बदले देने पड़ रहे हैं। यहां बताना जरूरी है कि मध्यप्रदेश में आम नागरिक रोज सुबह गाय को रोटी नहीं खिलाते इसलिए शिवराज सिंह चौहान आम जनता से गाय की रोटी का टैक्स वसूलने वाले हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!