मध्यप्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 35000 के पार, 3336 इलाके संक्रमित / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ता कोरोनावायरस का ग्राफ आज 35000 का आंकड़ा पार कर गया। मध्य प्रदेश के 3336 इलाके चिन्हित किए गए हैं जहां कोरोना वायरस पाया गया है। 12 मरीजों की दुखद मृत्यु के साथ आज 797 नागरिक कोविड-19 महामारी से पीड़ित पाए गए। सबसे चिंता की बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट आज भी 5.97% रहा। यानी 100 में से लगभग 6 लोग संक्रमित पाए गए। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 04 AUG 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 04 अगस्त 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
13361 सैंपल की जांच की गई। 
63 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 
12564 सैंपल नेगेटिव पाए गए। 
797 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
12 मरीजों की मौत हो गई। 
1315 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 35082
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 912
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 25414
4 अगस्त 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 8756
4 अगस्त 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 3336 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

आज की सरकारी रिपोर्ट में सबसे सुखद बात यह है कि 1315 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 
दूसरी खास बात यह है कि एक्टिव केस की घटकर 8756 रह गई। 
चिंताजनक यह है कि पॉजिटिविटी रेट अभी भी 6% है। 
भोपाल और ग्वालियर को छोड़कर शेष सभी शहरों में सुधार दिखाई दे रहा है। 
भोपाल ना केवल इंदौर से आगे निकल चुका है बल्कि खतरनाक स्थिति की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। (एक्टिव केस: भोपाल में 2301 इंदौर में 1753) 
ग्वालियर (एक्टिव केस 664) लगातार खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। 
जबलपुर (एक्टिव केस 468) में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। 
बड़वानी (एक्टिव केस 376) की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। 
मध्यप्रदेश में केवल अनूपपुर ऐसा जिला है जहां एक्टिव केस की संख्या 10 से कम है।


04 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Union Public Service Commission Civil Services Examination 2019 result
बुरहानपुर में मां बेटी को किडनैप कर 6 लोगों ने गैंगरेप किया

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !