मध्य प्रदेश कोरोना: मात्र 5 जिलों में 137 पॉजिटिव, 14 मौतें / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही बार-बार दोहरा रहे हो कि प्रदेश में कोरोनावायरस पर प्रभावशाली नियंत्रण किया जा चुका है। भले ही वो अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश में मौजूद एक्टिव केस के आंकड़े दिखाकर अपनी सफलता को प्रमाणित करने की कोशिश कर रहे हो परंतु मरीजों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश गंभीर स्थिति में है। पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। और संक्रमण की हालत यह है कि मात्र 5 जिलों में 137 पॉजिटिव पाए गए हैं।  

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 21 JUNE 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 21 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7031 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 85 रिजेक्ट हो गए। 6852 नेगेटिव लेकिन 179 पॉजिटिव निकले। 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत के साथ मध्य प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 515 हो गई है। 135 डिस्चार्ज के साथ अब तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 9 हो गई है। मध्य प्रदेश में 2373 मरीज कोरोनावायरस से पीड़ित हैं। इसी आंकड़े को एक्टिव केस कहा जाता है और पिछले 7 दिन में यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्य प्रदेश में कुल 179 पॉजिटिव पाए गए और चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें से 137 मात्र 5 जिलों (इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन और राजगढ़) में मिले हैं। 
भारत के अन्य राज्यों की तुलना में भले ही मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या कम हो लेकिन पिछले 1 सप्ताह में मध्यप्रदेश की तुलना में मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। 
कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 500 से क्रॉस हो चुकी है। यह चिंता की बात है। यदि भारत के दूसरे राज्यों से तुलना करें तो इस मामले में मध्य प्रदेश की हालत काफी गंभीर है। 
आज की गुड न्यूज़ सिर्फ एक है और वह यह कि मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से लड़कर जीतने वालों की संख्या 9000 से ज्यादा हो गई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });