ज्योतिष का महान 'लक्ष्मी-नारायण योग' बन गया है, पढ़िए आप को कितना प्रभावित करेगा LAXMI NARAYAN YOG RASHIFAL

पृथ्वी पर मनुष्य की बुद्धि के नियंत्रणकर्ता बुध ग्रह 09 मई की सुबह 09 बजकर 46 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपने परममित्र शुक्र की राशि बृषभ में मंगल प्रवेश कर गए। शुक्र देव पहले से ही वृषभ राशि में विद्यमान है। दो परम मित्र ग्रहों के एक साथ आ जाने से भारतीय ज्योतिष का सबसे महान योग 'लक्ष्मी-विष्णु योग' बन रहा है। इस योग में बुध को विष्णु शुक्र को लक्ष्मी की संज्ञा दी गयी है। यह योग कई चमत्कार दिखाएगा। कर्ज में डूबे और डिप्रेशन का शिकार हो चुके कई लोगों को करोड़पति बना देगा। आइए देखते हैं आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा: 

मेष राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

आपकी राशि से धनभाव में बना हुआ यह योग आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। रुका हुआ धन आएगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा और महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए और स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह योग अति उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

आपकी राशि पर बनने वाला ‘लक्ष्मी विष्णु योग’वरदान की तरह है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, निर्णय लेना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ये योग अति महत्वपूर्ण है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों से संबंधित कोई भी कार्य करवाना हो तो और अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

मिथुन राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

राशि से बारहवें भाव में बनने वाला यह योग विदेशी कंपनियों से लाभ दिलाएगा, यहां तक कि यदि आप विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का भी आवेदन करना चाहें तो परिणाम सुखद रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। मांगलिक एवं सामाजिक कार्यों पर भी खूब धन खर्च करेंगे। गुप्त शत्रुओं से बचते रहे प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य किसी को अधिक कर्ज न दें।

कर्क राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

राशि से लाभभाव में बना हुआ ये योग आय के साधन बढ़ाएगा। काफी दिनों से उधार दिया गया पैसा अथवा किसी भी तरह का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी तथा प्रेम विवाह से संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होंगे।

सिंह राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

राशि से दशम कर्मभाव में बना हुआ यह आपके लिए पद और गरिमा के वृद्धि कराएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर व्यय भी करेंगे मकान वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखेंगे तो कामयाबियां कदम चूमेंगी। बड़ी कंपनियों में भी नौकरी हेतु आवेदन करें।

कन्या राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

राशि से नवम भाग्यभाव में बना हुआ यह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पूर्णतः लक्ष्मी विष्णु योग है। अतः धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोई साधना करेंगे तो ईस्ट के दर्शन भी होंगे। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना हो, अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर तथा संतान प्राप्ति के भी योग।

तुला राशि पर लक्ष्मी-नारायण  योग का असर

राशि से अष्टम भाव में बना हुआ यह योग आपको महाप्रतापी बनाएगा। अपनी स्वयं की कार्यकुशलता से आप कोई बड़ा सम्मान अथवा सामाजिक पद हासिल कर सकते हैं तथा कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय लेना चाहेंगे तो उसमें सर्वाधिक सफलता रहेगी। इनमें धोखाधड़ी की भी संभावना रहेगी, इसलिए षड्यंत्रकारी लोगों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें।

वृश्चिक राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

राशि से सप्तमभाव में बना हुआ यह योग अति लाभदायक सिद्ध होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी, दांपत्य जीवन में प्रेम और अधिक बढ़ेगा। ससुरालपक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे, किसी भी तरह की कोई मदद भी लेना चाहे तो वह भी मिल जाएगी। व्यापारिक वर्ग विशेषकर के दैनिक व्यापारियों के लिए तो यह समय अति सफलता दायक रहेगा। निर्णय लेने में विलंब न करें शीघ्रता दिखाएं।

धनु राशि पर लक्ष्मी-नारायण  योग का असर

राशि से छठे शत्रुभाव में बना हुआ यह योग यद्यपि गुप्त शत्रु तो बढ़ाएगा किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बनेंगे ही रुका हुआ धन भी आएगा। विदेश यात्रा से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा यहां तक कि, विदेशी नागरिकता के लिए भी वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

मकर राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

राशि से पंचम विद्याभाव में बना हुआ 'लक्ष्मी विष्णु योग' विद्यार्थी वर्ग के लिए भी वरदान से कम नहीं है। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग, रोमांस में अधिक समय नष्ट ना करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। किसी नए कार्य योजना का शुभारंभ कर सकते हैं किंतु ये जब तक पूर्ण ना हो जाए इसे सार्वजनिक ना करें।

कुंभ राशि पर लक्ष्मी-नारायण  योग का असर

राशि से चतुर्थ सुखभाव में बना हुआ यह योग अति उत्तम फल दिलाने वाला सिद्ध होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान-वाहन के क्रय का संकल्प पूर्ण होगा। मित्रों और संबंधियों से अच्छे सहयोग मिलेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, सर्विस आदि के लिए भी आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है। आप को नीचा दिखाने वाले लोग अब मदद करने के लिए आगे आएंगे।

मीन राशि पर लक्ष्मी-नारायण योग का असर

राशि से पराक्रम भाव में बना हुआ यही योग आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि करेगा इसी योग से भाग्य वृद्धि भी होगी। आप जोखिमपूर्ण निर्णय लेने में पूर्णतया सफल रहेंगे तथा उसका दूरगामी परिणाम भी आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !