मध्य प्रदेश हाई स्कूल की परीक्षा में कश्मीर को लेकर दो विवादित सवाल | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा में सामाजिक विज्ञान के पेपर में कश्मीर को लेकर दो विवादित सवाल पूछे गए। इन सवालों को लेकर भाजपा, कमलनाथ सरकार पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेपर सेट करने वाले अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए हैं। 

आजाद कश्मीर को लेकर दो सवाल 

सामाजिक विज्ञान के पेपर में भारत के नक्शे में आजाद कश्मीर को इंगित करने के लिए पूछा गया है। निश्चित रूप से ही आपत्तिजनक है क्योंकि भारत पूरे कश्मीर को अपना हिस्सा मानता है। "आजाद कश्मीर" शब्द का उपयोग भारत में सरकारी तौर पर प्रतिबंध है।
सामाजिक विज्ञान के पेपर में प्रश्न -4 में छात्रों को सही जोड़ी मिलानी थी। प्रश्न में ‘बहादुर शाह जफर’ के आगे ‘सूरत’, ‘कांग्रेस का विभाजन’ के आगे ‘उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम’, ‘भारत-पाकिस्तान युद्ध’ के आगे ‘स्वर्ण आभूषण’, ‘कोपरा’ के आगे ‘दिल्ली’ और ‘हॉलमार्क’ के आगे ‘आजाद कश्मीर’ का विकल्प दिया हुआ था। इसी पेपर में प्रश्न 26 में भारत के मानचित्र में ‘आजाद कश्मीर’ दर्शाने को लेकर सवाल किया गया था। मामला सामने आने के बाद आगर-मालवा में विरोध स्वरूप पुतला फूंका गया है।

सोशल मीडिया पर आईं तीखी प्रतिक्रिया

नरेंद्र मोदी फैन ने लिखा- हे भगवान, मध्यप्रदेश में 15 साल लगातार BJP की सरकार रही, कभी ऐसा प्रश्न पत्र में सवाल नहीं आया। कांग्रेस की सरकार आते ही आजाद कश्मीर के सवाल हैं, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ।
राजीव पटेल ने लिखा- देशद्रोह का मुकदमा पंजीकृत किया जाए।
मिथिलेश कुशवाहा ने खिला- यह मात्र एक गलती नहीं अपितु जान-बूझ कर और सोच-समझ कर की गई गलती है। यह देश के सैनिकों और देश के लिए कुर्बान शहीदों का अपमान है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!