मध्यप्रदेश में मामा रिटर्न्स की तैयारी, कमलनाथ का तख्तापलट तय | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में सब कुछ बदल गया है। होली के दिन सुबह सारा नजारा बदला हुआ है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया है। शिवराज सिंह चौहान जो सुबह सवेरे होली खेलते थे, आज श्रद्धा के साथ पूजा करते हुए दिखाई दिए। होली के दिन रंगों से ज्यादा सूचनाएं और समाचार हवा में उड़ रहे हैं। 

भाजपा विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं शिवराज सिंह चौहान 

शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में अमित शाह से मिले थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि आज शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। कांग्रेस के अल्पमत में आते ही भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। 

मध्यप्रदेश में कमलनाथ का तख्तापलट तय 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ का तख्तापलट रहे हो गया है। हालत गंभीर होने के बाद कमलनाथ ने दिल्ली जाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभी मांगें मानने की मंजूरी दी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कमलनाथ को नाराज होकर वापस लौटना पड़ा। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह लगातार अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रहे हैं परंतु जिस तरह की हालात और संकेत दिखाई दे रहे हैं, बताते हैं कि तख्तापलट निश्चित रूप से होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!