मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों के चेयरमैन पद हेतु फाइनल रेस शुरू | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में खाली पड़े निगम मंडलों के चेयरमैन पद हेतु फाइनल रेस शुरू हो गई है। इस रेस में सुरेश पचौरी, शोभा ओझा और नरेंद्र सलूजा से लेकर कई ऐसे कांग्रेस नेता भी दौड़ लगा रहे हैं जिनकी पॉलिटिकल एक्सपायरी डेट 2018 में ही खत्म हो चुकी है। कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली चुनाव के बाद और मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले निगम मंडलों के अध्यक्ष पद हेतु नाम घोषित हो जाएंगे। 

निगम मंडल चेयरमैन पद हेतु फाइनल रेस में इनकी दावेदारी दमदार

कांग्रेस में संभावित असंतोष को थामने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ निगम-मंडलों में नियुक्ति कर रहे हैं। अशोक सिंह की अपेक्स बैंक के चेयरमैन पद पर पहली राजनीतिक नियुक्ति कर उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए थे। नाथ के लिए छिंदवाड़ा विधान सभा सीट से विधायकी छोड़ने वाले दीपक सक्सैना को राज्य खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को राज्य योजना का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इस पद के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा का नाम भी चर्चा में है। शोभा ओझा को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसी तरह से कई और दावेदार हैं, जो प्रदेश से लेकर दिल्ली तक जोर आजमाइश कर रहे हैं।

दावेदारी के सारे अन्य नेताओं के नाम

पूर्व मंत्री रहे चंद्रप्रभाष शेखर और प्रकाश जैन। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा, हेमंत बागदरे, राजकुमार खुराना, बलवीर सिंह, विनय बाकलीवाल, दिनेश गुर्जर , विश्वमोहन दास, पूर्व विधायक नरेश सर्राफ, जमुना मरावी, मोहम्मद सलीम, दिग्विजय सिंह खेमे से आने वाले रामेश्वर नीखरा, राजेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक विनय शंकर दुबे, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, मानक अग्रवाल, नरेंद्र कुमार लाहोटी, नासिर इस्लाम भी दौड़ में शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, पूर्व विधायक सत्यनाराण पटेल, केके सिंह कालूखेड़ा, उज्जैन से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, सुनील शर्मा महामंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस, पूर्व विधायक ब्रजेंद्र सिंह, योगेंद्र लुंबा, गजराम सिंह यादव और पंकज चतुर्वेदी। सुरेश पचौरी के खेमे की तरफ से राजीव सिंह, कैलाश मिश्रा, पूर्व महापौर सुनील सूद और भोपाल सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके सुभाष शुक्ला के नाम पर विचार किया जा सकता है। 

सारी तैयारियां हो चुकी है बस मुहर लगना बाकी है: मानक अग्रवाल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कहा कि निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और सीएम कमलनाथ के बीच दो बार की बैठक हो चुकी है। बैठक में तमाम मुद्दों और पक्षों को सुलझा लिया गया है। अब अंतिम चरण की बैठक में नामों पर मोहर लगनी है। यह बैठक इसी महीने होगी और महीने के अंत में निगम मंडलों में नियुक्तियों भी हो जाएंगी। नियुक्तियां नहीं होने की वजह से दावेदारों में असंतोष पनपने लगा था। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !