फेसबुक पर झूठा प्यार जताकर लड़की का यौन शोषण करने वाले जवान के खिलाफ FIR | GWALIOR NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर। जोधपुर के रहने वाले एक युवक के खिलाफ ग्वालियर के बहोड़ापुर थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। युवक का नाम भानु प्रताप सिंह चंदेल बताया गया है। आरोप है कि उसने ग्वालियर की एक लड़की से फेसबुक पर झूठा प्यार जताया और उसका यौन शोषण किया। 

जोधपुर के युवक ने फेसबुक पर भेजी थी फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर निवासी एक 24 वर्षीय युवती को पिछले साल फेसबुक पर जोधपुर राजस्थान निवासी भानू प्रताप सिंह चंदेल उर्फ आशीष की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों रोज चैट करने लगे और अच्छी दोस्ती हो गई। फिर आशीष ने प्यार का इजहार किया और दोनों के बीच तालमेल हो गया। कुछ समय पहले आशीष फौज में भर्ती हो गया। वह युवती से मिलने के लिए ग्वालियर आया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। विरोध पर शादी करने का आश्वासन भी दिया। 

युवती को पता लगा कि युवक ने अन्‍यत्र शादी कर ली

जानकारी के अनुसार इसके बाद वह अक्सर आया करता था और गलत काम करता था। अभी हाल ही में युवती को पता लगा कि आशीष ने शादी कर ली है। इस पर उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे दी। जिस पर पीड़िता बहोड़ापुर थाना पहुंची और शिकायत की है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला जांच में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!