व्हाट्सएप पर कॉल गर्ल की एल्बम में देखी वाइफ की फोटो, पति ने बुक करके बुला ली | CRIME NEWS

नई दिल्ली। एक युवक कॉल गर्ल बुक करना चाहता था। लड़कियां सप्लाई करने वाली एक महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कई लड़कियों की फोटो भेजी। फोटो एल्बम में अन्य लड़कियों के साथ उसकी पत्नी की फोटो भी थी। युवक ने अपनी पत्नी को बतौर कॉल गर्ल बुक किया और बुलवा लिया। निर्धारित समय पर उसकी पत्नी बताए गए एड्रेस पर पहुंच गई। उसके बाद क्या हुआ बताने की जरूरत नहीं है। मामला थाने में है दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। 

युवती शादी के बाद भी ज्यादातर समय मायके में रहती थी

मामला उत्तराखंड राज्य के काशीपुर का है। करीब 3 साल पहले दोनों की शादी हुई थी परंतु पत्नी ज्यादातर समय मायके में रहती थी। वह ससुराल में रहना पसंद नहीं करती थी। शुरुआत में पति को लगा कि होमसिकनेस के कारण ऐसा हो रहा है लेकिन फिर उसे संदेह होने लगा। वह जानना चाहता था की क्या बात है जो पत्नी उसके साथ रहना पसंद नहीं करती।

पति को कैसे पता चला 

एक दिन युवती की एक सहेली ने उसके पति को बताया कि तुम्हारी पत्नी कॉलगर्ल का काम करती है। सहेली पति को यह बात इसलिए बताई क्योंकि उसकी युवती से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। इसके बाद पति ने श्यामपुरम में रहने वाली एक महिला दलाल से व्हाट्सएप पर संपर्क किया। 

पत्नी को एक्सपोज करने के लिए ट्रैप प्लान किया 

दलाल से युवक ने कहा कि मुझे एक कॉलगर्ल चाहिए। इसके बाद महिला दलाल ने उस व्यक्ति को कुछ तस्वीरें भेजीं। महिला ने मैसेज किया इनमें से किसी एक को चुन लो। पति ने तस्वीरों में से अपनी पत्नी को खोजा और उसे चुन लिया। महिला दलाल का नंबर युवक की पत्नी की सहेली ने ही दिलाया था।

इसके बाद दोनों ने पुलिस स्टेशन में एकदूसरे की शिकायत की। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति का उसकी सहेली के साथ संबंध है। जबकि, पति ने पत्नी की इस करतूत के बारे में बताया। अब पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !