भ्रष्टाचार के आरोप में सैनिक कल्याण के सहायक संचालक की सेवाएं समाप्त | MP NEWS

भोपाल। संचालनालय सैनिक कल्याण में सहायक संचालक के पद पर संविदा नियुक्ति पर कार्यरत कर्नल अश्वनी कुमार (से.नि.) की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। कर्नल अश्वनी कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप है। बताया जा रहा है कि एक बड़ी रकम निजी खातों में ट्रांसफर की गई। कर्नल अश्वनी कुमार को उनका पक्ष रखने का मौका दिया गया था परंतु उन्होंने जो जवाब दिया वह संतोषजनक नहीं था।

कर्नल अश्वनी कुमार (से.नि.) को अनियमितताओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। अश्वनी कुमार का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन माना गया। गंभीर आर्थिक अनियमितताएँ पाए जाने के कारण एक माह की पूर्व सूचना अथवा वेतन भुगतान संबंधी नियुक्ति के शर्तों के लागू नही होने के चलते उनकी संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

प्रकरण में वित्तीय गबन का मामला सामने आने और बड़ी मात्रा में राशि निजी बैंक खातों में अंतरित किये जाने के आरोप हैं। शासन द्वारा सम्पूर्ण मामले की जाँच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) अन्तर्गत विशेष जाँच दल से कराई जाने का निर्णय लिया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!