क्या रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से फायदा होता है या फिर यह एक घटिया परंपरा है | HOME REMEDIES

भारत में 4 लोग सुबह उठते ही सबसे पहले टूथ ब्रश करते हैं। उसके बाद एक कप चाय और फिर दिन की शुरुआत होती है। कुछ लोग बेड-टी पीते हैं। इनकी नींद भी है जब गर्म चाय की प्याली इनके हाथ में हो। इनमें से काफी लोग कब्ज के मरीज होते हैं। यदि बिस्तर पर गर्म चाय ना मिले तो फिर पेट साफ नहीं हो पाता। दरअसल, भारत में लोगों की लाइफ स्टाइल पूरी तरह से बदल चुकी है। टीवी पर आने वाले विज्ञापन लोगों की जनरल नॉलेज का मेन सोर्स बन गए हैं। इस बीच यदि कहीं कोई कह दे सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पिया कीजिए तो लोग उसे दकियानूसी मान लेते हैं। सुबह सवेरे बासी मुंह गुनगुना पानी, सुनकर भी अजीब लगता है। जिस देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है उस देश में ऐसी बात अच्छी नहीं मानी जाती परंतु क्या यह सचमुच एक गलत बात है। क्या रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से कोई फायदा होता है या फिर यह एक पुरानी और घटिया परंपरा है, जिसकी इस आधुनिक युग में कोई जरूरत नहीं। आइए जानते हैं रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से क्या होता है: 

1. रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से कब्ज़ सदा के लिए मिट जाती है और पेट के सभी रोग ठीक हो जाते हैं।
2. शरीर की अशुद्धियों को दूर करता है।
3. खाना-पीना जल्दी पचने लगता है।
4. शरीर की चर्बी कम होना शुरू हो जाती है और वजन सामान्य हो जाता है।
5. ब्लड-प्रैशर और खून का संचार ठीक हो जाता है।
6. रोजाना बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
7. बालों और त्वचा से संबंधित बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
8. सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। 

9. चेहरे की झुरियां दूर होती है और बुढ़ापा जल्दी नहीं आता।
10. लीवर के सभी रोग जड़ से खत्म हो जाते हैं।
11. आंखों की हर तरह की बीमारियां दूर होती है।
12. औरतों के प्रदर रोग को ठीक करता है।
13. नाक, कान एवं गले से संबंधित बीमारियों को दूर करता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!