बडौदा के परिवार का धार के पास एक्सीडेंट, तीन की मौत, पांच घायल | MP NEWS

NEWS ROOM
धार। शहर के पास हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो हो गई। जानकारी के अनुसार तेज गति से जा रही कार खड़े डंपर में जा घुसी कार। इससे तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में पांच अन्‍य लोग घायल भी हो गए। नौगांव थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद रोड पर यह दुर्घटना हुई।

बताया जाता है कि हादसे का शिकार परिवार बड़ौदा से ओंकारेश्वर जा रहा था। ये लोग दो वाहनों से बडौदा के लिए निकले थे। शहर के दो किमी दूर नौगांव फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ। नौगांव थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद रोड पर तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुस गई। जानकारी के अनुसार डंपर में रेत भरी हुई थी। दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। लोगों ने अपने स्‍तर पर निजी वाहन और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा लेकिन कुछ ही समय बाद दो लोगों ने दम तोड़ दिया।जबकि एक महिला ने एक घंटे बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बड़ौदा के प्रवीणभाई(45), सुमित्रा(58) पति दिलीपभाई और वर्षा पति दीपक (40) की मौत हो गई। जबकि अमिषा पति प्रवीण और दीपकभाई(50) गंभीर घायल हैं। परिवार वालों ने बताया कि दो वाहन साथ चल रहे थे। जो वाहन हादसे का शिकार हुआ वह आगे चल रहा था। ये लोग ओंकारेश्वर दर्शन के बाद उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!