ठेकेदार के प्यार में पागल हुई विवाहिता, 5 साल दासता पत्नी बनी रही, अब रेप की FIR | GWALIOR NEWS

ग्वालियर। पति के साथ काम करने आई महिला की ठेकेदार से आंखें लड़ गईं। जब इसका पता महिला के पति को चला तो वह उसे छोडक़र चला गया। महिला मजे से ठेकेदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। अब ठेकेदार का मन भर गया तो उसने भी छोड़ दिया। महिला ने खुद को मासूम बताते हुए ठेकेदार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया है। चूंकि आरोपी एक ठेकेदार है, इसलिए पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया।

ठेकेदार पर मोहित हो गई मजदूर की पत्नी, पति को छोड़ ठेकेदार की दासता पत्नी बन गई

टीकमगढ़ निवासी 27 वर्षीय महिला अपने पति के साथ 6 साल पूर्व काम की तलाश में ग्वालियर आई थी। रहने का कोई ठिकाना नहीं था इसलिए ठेकेदार रामकरण वर्मा (Contractor Ramkaran Verma) में उसे रहने के लिए जगह दे दी। ठेकेदार का रहन-सहन देखकर महिला उस पर मोहित होने लगी। ठेकेदार ने भी मौके का फायदा उठाया और मजदूर के जाते ही उसकी पत्नी से संबंध बनाने लगा। जैसे मजदूर युवक को इस लव स्टोरी का पता चला, वह दोनों को अकेला छोड़कर चला गया। महिला ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ठेकेदार ने महिला को रहने के लिए एक अलग कमरा दिलवा दिया। महिला ठेकेदार के साथ दासता पत्नी बन कर रहे मिलेगी।

अब ठेकेदार का भी मन भर गया है

ठेकेदार और मजदूर की पत्नी के इस अवैध रिश्ते में लंबा समय बीता। अब ठेकेदार का मन भर गया है। किसी से नाराज होकर मजदूर की पत्नी ने ठेकेदार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। मामले में आरोपी एक ठेकेदार है इसलिए पुलिस ने भी बिना सोचे समझे मामला दर्ज कर लिया। एक सामान्य सा सवाल भी नहीं पूछा कि एक विवाहित स्त्री किसी दूसरे विवाहित पुरुष द्वारा दिए गए शादी के वादे को कैसे स्वीकार कर सकती है। जबकि कानून उस स्त्री को इसकी अनुमति ही नहीं देता।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !