सतना में बस दुर्घटना, 4 की मौत, 30 घायल | MP NEWS

सतना। जिले में शुक्रवार को हुई बस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों को मैहर के सिविल अस्‍पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।  

हालांकि सतना कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने तीन मृतकों और 30 घायलों की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख ,गंभीर रूप से घायल को 25 - 25 हजार और अन्य घायलों को दस दस हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। बिरसा मुंडा जी के जयंती कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस के मैहर में दुर्घटनाग्रस्त होने व 3 यात्रियों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद। बताया जाता है कि यह हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल हाईवे पावरहाउस के सामने हुआ। यहां बस रोड से 5 फीट नीचे गिर गई। इसमें बड़ी संख्‍या में लोग दब गए।

दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनेक लोगों के बस के नीचे दबने की जानकारी मिली है। सूचना पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। दुर्घटना के बाद गामीणों ने चक्काजाम कर दिया। एसडीएम और एलएंडटी के कर्मचारी भी पहुंच गए थे।

घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल, तहसीलदार रमेश कोल, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदमणि मिश्रा, सीएमएचओ अशोक अवधिया, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान मौके पर तत्काल पहुंच गए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!