मंडी बोर्ड: अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण तुरंत निपटाने के आदेश | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव ने आज मण्डी बोर्ड के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर तुरंत निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने बोर्ड में रिक्त उच्च पदों पर योग्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभार सौंपने को कहा, ताकि कार्य बाधित न हो।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि मण्डी बोर्ड में ई-ऑफिस प्रणाली शीघ्र प्रारंभ की जाये। उन्होंने मण्डियों को अपग्रेड करने और भविष्य में विस्तार के हिसाब से पर्याप्त भूमि का चयन करने के निर्देश दिये। श्री यादव ने कहा कि मण्डी बोर्ड के शुल्क का शीघ्र पुन-र्निर्धारण किया जाये।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि मण्डी बोर्ड कर्मियों का सुव्यवस्थित प्रशिक्षण करायें। पदीय दायित्वों के अनुरूप प्रशिक्षण माड्यूल बनाएं। ई-अनुज्ञा प्रशिक्षण में व्यापारियों को भी शामिल करें। प्रतिवर्ष बलराम जयंती (हल छठ) पर प्रदेश की सभी मण्डियों में किसान सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा बनायें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!