अजजा वित्त विकास के MD बदले, वन अधिकार मामलों की जांच SOFTWARE से शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुसूचित-जनजाति वित्त विकास के प्रबंध संचालक पद पर अभिषेक सिंह की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा प्रदेश में आदिम-जाति कल्याण विभाग ने वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निरस्त दावों के पुन: परीक्षण के लिये 'वन मित्र'' सॉफ्टवेयर विकसित किया है। 

सॉफ्टवेयर द्वारा परीक्षण से दावों के निराकरण में त्वरित गति आयेगी। साथ ही, दावों के निराकरण में पारदर्शिता भी रहेगी। विभाग ने 3 लाख 60 हजार दावों के पुन: परीक्षण का कार्य शुरू किया है। इसके लिये अधिकारियों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिलाया गया है। प्रदेश में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अब तक 2 लाख 27 हजार 185 वन निवासियों को व्यक्तिगत एवं 27 हजार 967 सामुदायिक वन अधिकार-पत्र वितरित किये गये हैं।

अभिषेक सिंह बने प्रबंध संचालक अजजा वित्त विकास

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अभिषेक सिंह, उप सचिव को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित-जनजाति वित्त विकास पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });