VYAPAM GHOTALA: दिग्विजय सिंह, कमलनाथ सरकार से नाराज | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले व्यापमं घोटाला को मुद्दा बनाकर व्यापमं मामले में हुईं जांच को गलत बताने वाली कांग्रेस सत्ता में आते ही चुप है। कमलनाथ सरकार ने पिछले 7 महीने मेें व्यापमं घोटाले के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। नाराज दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ के नाम एक खुला खत लिख डाला है। 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ को जो पत्र लिखा, उसे मीडिया में सार्वजनिक भी तकिया। श्री सिंह की ओर से लिखे पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे व्यापमं मामले में निर्दोष छात्रछात्राओं को न्याय दिलाने तथा उनके भविष्य की रक्षा के लिए उचित निर्णय लें। पत्र में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन सरकार ने मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए छात्रों को मोहरा बनाया। वहीं अभ्यर्थियों के साथ परिजन को भी आरोपी बना दिया गया।

श्री सिंह ने कहा है कि शासन को इस मामले में कई कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कई सुझाव देते हुए कहा है कि उन लोगों को, जिनका चयन भी नहीं हुआ है फिर भी आरोपी बना दिया गया है। उनके खिलाफ प्रकरण वापस ले लिए जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मुख्य आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर निर्दोष छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाएं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!