INDORE के बाद MUMBAI में MLA ने अधिकारी को तालिबानी सजा दी, कीचड़ स्नान कराया, पुल से बांध प्रताड़ित किया

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे, कांग्रेस नेता एवं विधायक नितेश राणे ने एक इंजिनियर का तालिबानी सजा दी है। कांग्रेस विधायक नितेश राणे निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने गुस्से में आकर इंजिनियर पर कीचड़ फिंकवाया और पुल से बंध दिया। नितेश राणे के अनुसार इस तरह उन्होंने न्याय किया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे एवं विधायक आकाश विजयवर्गीय ने एक सरकारी अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीट दिया था। उन्होंने भी यही दावा किया था कि इस तरह से उन्होंने न्याय किया है। 

इंजीनियर को पुल से बांधकर प्रताड़ित किया गया

मुंबई की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक इंजिनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राणे कांकावली में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास एक पुल पर गड्ढों से भरे राजमार्ग का निरीक्षण कर रहे थे। विधायक और उनके समर्थकों की गुंडागर्दी यहीं नहीं थमी। इसके बाद राणे के समर्थकों ने इंजिनियर को नदी पर बने पुल से बांध दिया और उनसे बदसलूकी की। 

कौन हैं नितेश राणे 

नितेश राणे महाराष्ट्र विधानसभा में कांकावली सीट से विधायक हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 25 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। इसके अलावा वह स्वाभिमान संगठन नाम से एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाते हैं। उन्होंने यूके से एमबीए की पढ़ाई की है। भारत आने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली। नितेश के पिता नारायण राणे महाराष्ट्र के बड़े राजनेता हैं। 1999 में वह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का करीबी माना जाता था लेकिन 2005 में अनबन के बाद नारायण राणे ने शिवसेना छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नितेश मुंबई यूथ कांग्रेस के महासचिव भी रह चुके हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !