BIG NEWS: राष्ट्रीय महासचिव रामलाल भाजपा से हटाए, RSS का काम करेंगे

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को पद से हटा दिया। अब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। रामलाल 2006 में संजय जोशी की जगह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। 

माना जा रहा है कि रामलाल की जगह अब उनकी जिम्मेदारी वी सतीश को सौंपी जा सकती है।रामलाल मथुरा के रहने वाले हैं। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश में संघ प्रचारक रहे चुके हैं। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रहते हुए भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। संगठन मंत्री की भूमिका भाजपा और संघ में ब्रिज की तरह मानी जाती है।

संघ से होती है संगठन महासचिव की नियुक्ति

भाजपा अपने राष्ट्रीय और राज्यों में संगठन महासचिव की नियुक्ति संघ से करती है। यही लोग संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय का काम देखते हैं। पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!