प्रज्ञा सिंह ठाकुर अकेली पड़ गईं, भाजपा ने भी किनारा किया | NATIONAL NEWS

भोपाल। हेमंत करकरे के मामले में बयान देकर भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अकेली पड़ गईं हैं। विपक्षी पार्टियों के अलावा आईपीएस एसोसिएशन ने भी उनके बयान पर ए​तराज जताया है। मुंबई में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। उनका कहना है कि साध्वी के श्राप की वजह से 26/11 का आतंकवादी हमला हुआ है। जिसमें 160 से ज्यादा निर्दोष लोग मारे गए। अब भाजपा ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है। 

भाजपा ने दिल्ली से स्पष्टीकरण जारी किया

भारतीय जनता पार्टी ने प्रज्ञा सिंह के बयान पर केंद्रीय कार्यालय से स्पष्टीकरण जारी किया है। भाजपा ने राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा है कि प्रज्ञा सिंह ने जो बयान दिया है उससे भाजपा सहमत नहीं है। भाजपा हेमंत करकरे को शहीद मानती है। प्रज्ञा सिंह का बयान उनके निजी विचार हैं। 

क्या कहा था प्रज्ञा सिंह ने

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देशद्रोही बताते हुए कहा कि मैने गिरफ्तारी के समय उसे श्राप दिया था कि तेरा सर्वनाश होगा। जिस दिन मेरी गिरफ्तारी हुई थी उसी दिन सूतक लग गया था और जिस दिन इसको आतंकवादियों ने मारा, उस दिन सूतक का अंत हुआ। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!