इंदौर, खरगोन, बड़वानी और धार में आंधी बारिश, कई पेड़ गिरे, ब्लैकआउट | MP WEATHER REPORT

Updesh Awasthee
इंदौर। रविवार रात अचानक मौसम बदल गया। इंदौर, खरगोन, बड़वानी और धार में तेज आंधी बारिश की खबर है। यहां कई पेड़ गिर गए। काफी नुक्सान हुआ। इसके कारण बिजली भी गुल हो गई। कई इलाकों में बिजली बहाल हो गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक कई इलाकों में लाइट सोमवार दोपहर तक नहीं आई थी। इंदौर में एक व्यक्ति के घायल हो जाने की खबर है। 

इंदौर के एक दर्जन से ज्यादा इलाके प्रभावित

रविवार को दिनभर गर्मी से परेशान होने के बाद रात में लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा। रात साढ़े 11 बजे के करीब अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला और तेज आंधी के साथ बूंदाबंदी शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ गिर गए, जिससे रिंग रोड पर एक एक्टिवा चालक घायल हो गया। रुक-रुक कर चल रहीं तेज हवाओं के बीच अनेक क्षेत्रों में बत्ती भी गुल हो गई। इनमें विजनगर, शीतल नगर, गंगादेवी नगर, वैलोसिटी, आदर्श मेघदूत नगर, चित्रा नगर सहित दर्जनभर क्षेत्र शामिल हैं। सूचना के बाद देर रात निगम टीम ने बिजली कंपनी कर्मचारियों के साथ पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया, जिसके बाद रात ढाई से तीन बजे बिजली आ सकी।

खरगोन, बड़वानी और धार में आंधी बारिश

बिजली कंपनी के सहायक यंत्री डी एन शर्मा ने बताया कि इंदौर संभाग के खरगोन, बड़वानी और धार जिले में भी रविवार को आंधी, बारिश और ओले गिरे हैं। धार सहित नालछा, बगड़ी और केसूर में आंधी, बारिश के साथ ओले गिरे है। तेज आंधी के कारण रात में बिजली गुल हुई थी, जिसे बाद में सुधार लिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!