DIGVIJAY SINGH: कर्मचारियों के सम्मेलन मामले में चुनाव आयोग का नोटिस | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री तथा भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह द्वारा कर्मचारी भवन भोपाल में सरकारी कर्मचारियों का सम्मेलन संबोधित करने के मामले में चुनाव आयोग ने वीरेन्द्र खोंगल, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी भवन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

भाजपा नेता पद्मेश गौतम ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री तथा भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की चुनाव आयोग में शिकायत हुई थी। भाजपा नेता पद्मेश गौतम द्वारा की गई शिकायत में दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की बात कही गई है। शिकायत में बताया गया है कि मध्यप्रदेश के लोकसभा क्षेत्र भोपाल से कांग्रेस पार्टी के घोषित प्रत्याशी जोकि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। इनके द्वारा दिनांक 27/03/2019 बुधवार को गीतांजली चौराहा स्थित कर्मचारी भवन भोपाल में न केवल शासकीय कर्मचारियों का खुलेआम कार्यक्रम आयोजित किया गया, बल्कि प्रदेश सरकार से संबंधित लाभ दिलाने के कई प्रकार के प्रलोभन दिए। उक्त अवसर पर उनके साथ मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह, पी.सी.शर्मा, कमलेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे।

यह चुनाव आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। चूंकि दिग्विजय सिंह पूर्व में 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री भी रहे हैं। अतः उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता की मर्यादा का जानबूझकर कर खुलेआम उल्लंघन किया गया है। अतः अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाए।एवं अन्य उपस्थित मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गण पर भी आवश्यक कार्यवाही की जाए। शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा वीरेन्द्र खोंगल, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी भवन, 228 भोपाल को पत्र क्र.523,दिनांक 03/04/2019 के द्वारा कार्यक्रम के संबंध में समय सीमा में जवाब मांगा गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!