साध्वी प्रज्ञा सिंह: 1 लाख की चैन, चांदी की थाली में भोजन, आय का साधन भिक्षाटन | BHOPAL NATIONAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 में बतौर उम्मीदवार चुनाव में उतारी गईं साध्वी प्रज्ञा सिंह के रहस्य और कहानियां धीरे धीरे सामने आ रहीं हैं। इस बीच नामांकन फार्म के साथ साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी संपत्ति और आय का विवरण भी प्रस्तुत किया। मजेदार बात यह है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह की आय का साधन है भिक्षाटन जबकि वो 2.50 लाख से ज्यादा के जेवरात पहनतीं हैं। उनकी एक चैन 1 लाख रुपए से ज्यादा की है। वो चांदी के बर्तनों में भोजन करतीं हैं। उनका कमंडल भी चांदी का है। 

राम नाम की ईंट भी चांदी की

साध्वी ने शपथ पत्र में आय का स्त्रोत भिक्षाटन और समाज पर निर्भर होना बताया है। उनके पास 4 लाख 44 हजार 224 रुपए की संपत्ति है। इसमें 2 लाख 54 हजार 400 रुपए के जेवरात है। साध्वी के पास 1 लाख 14 हजार रुपए की सोने की चैन, लॉकेट, अंगूठी और सप्तधातु का सुमेरनी है। वहीं 1 लाख 40 हजार 400 रुपए के चांदी का कमंडल, कटोरी, प्लेट, लौटा, अंगूठे का रिंग, कड़े और राम नाम की ईंट है। इसके अलावा 90 हजार रुपए में नकदी और बैरागढ़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों में 99 हजार 824 रुपए जमा है।

आपराधिक मामलों का विवरण

साध्वी ने शपथ पत्र में बताया है कि उनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और आतंकवादी कृत्य के मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ आजाद नगर पुलिस थाना मालेगांव जिला नासिक में 2008 में एफआईआर दर्ज हुई थी। स्पेशल एनआईए न्यायालय मुंबई में यह केस चला। धारा 18 अन लॉ फुल एक्टिविटीज एक्ट 1967 एवं सहपाठित धारा 120 बी के तहत कथित हत्या, हत्या का प्रयास एवं आतंकवादी कृत्य के तहत मामला दर्ज किया गया था। साध्वी के मुताबिक किसी भी मामले में उन पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है। न्यायालय ने निर्णय नहीं दिया है। 

उम्र को लेकर विवाद

साध्वी के उम्र को लेकर भी नया विवाद छिड़ गया है। सााध्वी ने अपनी उम्र शपथ पत्र में 49 साल बताई है। जबकि सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है, इसमें 2016 में मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल बताई गई है। इस लिहाज से उनकी उम्र 47 साल होनी चाहिए, लेकिन शपथ पत्र में उन्होंने 49 साल उम्र बताई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!