भाजपा की वेबसाइट पर कमलनाथ सरकार का प्रचार | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की आधिकारिक वेबसाइट mp.bjp.org पर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का प्रचार किया जा रहा है। सीएम कमलनाथ ने 17 दिसम्बर 2018 को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। भाजपा की साइट पर इस अवसर का पूरा वीडियो दिखाया गया। 

किसान कर्ज माफी: नेता निंदा कर रहे हैं, बेवसाइट पर तारीफ
कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी योजना की भाजपा के तमाम नेता निंदा कर रहे हैं। इसे किसानों के साथ छलावा बता रहे हैं परंतु भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी तारीफ की जा रही है। इसके अलावा कमलनाथ सरकार का हर अच्छा काम भाजपा की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जा रहा है। 

सदमे में है भाजपा, 18 नवम्बर से अपडेट नहीं हुई वेबसाइट
दरअसल, भाजपा की वेबसाइट 18 नवम्बर 2018 से अपडेट नहीं हुई है। इस साइट पर शिवराज सिंह चौहान आज भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। चुनाव खत्म हो गए लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट मौजूद है। विधायकों की लिस्ट में भी वो नाम दर्ज हैं जो 2013 में चुने गए थे। 2018 में चुने गए विधायकों की लिस्ट अपलोड नहीं है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!