75% मध्यप्रदेश में छाया घना कोहरा, BHOPAL में विजीविलटी शून्य | MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर शेष पूरे मध्यप्रदेश पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात घना कोहरा छा गया। यह कोहरा सड़क पर दौड़ रहे काले बादलों जैसा था। राजधानी भोपाल में सुबह 6 बजे विजीविलटी (दृश्यता का स्तर) शून्य पर पहुंच गई थी। हेडलाइट चालू करने के बाद भी लोग वाहन नहीं चला पा रहे थे। 

कोहरे का असर उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों और हवाई यात्रा पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेन देरी से चल रही हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट लैंड नहीं हो पा रहीं थीं। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए ग्वालियर में स्कूलों की चार दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साह ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में तो इस तरह का मौसम रहना संभावित था। 

लेकिन इसका प्रदेश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र तक आ गया। इस वजह से भोपाल में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल में सुबह छह बजे विजीविलटी शून्य पर पहुंच गई। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण कोहरा छाया हुआ है। इससे दिन व रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। 

FLIGHT लैंड नहीं हुई: 

भोपाल शहर सहित एयरपोर्ट पर शून्य विजीविलटी के कारण कई फ्लाइट लैंड नहीं हो पा रही है। शनिवार से शुरू हुई हैदराबाद फ्लाइट एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के 9 बजे के करीब लैंड हुई। इसी तरह दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ाने भी काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद लैंड हो सकी।

MANDLA सबसे ज्यादा ठंडा: 

बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा मंडला और बैतूल रहा यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान सीधी में 8.4 और मंडला में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

ग्वालियर में स्कूलों की छुट्टी / Schools holiday in Gwalior :

कड़ाके की सर्दी और आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम की संभावना को देखते हुए ग्वालियर में स्कूलों में चार दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। रविवार रात कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में सात से दस जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ये आदेश निजी और सीबीएसई स्कूलों पर भी लागू होगा। 

कोहरा के बार में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!