मप्र में पूर्व मुख्यमंत्रियों को तो बंगला मिलता नहीं, शिवराज कहां रहेंगे | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी सुविधाएं और बंगले नहीं दिए जाते। शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से बंगला खाली करवा लिया था। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बंगला नहीं दिया था। अब सवाल यह उठता है कि शिवराज सिंह कहां रहेंगे। हालांकि खबरें आ रहीं हैं कि उन्होंने अपना पुराना बंगला चुन लिया है परंतु सवाल यह है कि क्या कमलनाथ सरकार उन्हे उनका लकी बंगला आवंटित करेगी। 

बंगला आवंटन के नियमों की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान अब केवल एक विधायक हैं। शिवराज सिंह चौहान बीते 13 वर्ष से बतौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्यामला हिल्स स्थित निवास में रह रहे थे। अब उन्हें वह बंगला छोड़ना होगा। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए भी लिंक रोड स्थित 74 बंगला खाली नहीं किया था। वो इसे अपना लकी ​बंगला मानते हैं। 

शनिवार को पहले उनकी पत्नी साधना सिंह 74 बंगले पर पहुंचीं, उसके कुछ देर बाद शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उनके बंगले के पास ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का भी बंगला है। प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने के बाद अब शिवराज सिंह श्यामला हिल्स वाला बंगला जल्द खाली करने वाले हैं। वहां अब नए मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे।

मुख्यमंत्री शब्द पर सफेद पट्टी लगाई 
सरकारी आवास पर शिवराज सिंह चौहान के नाम के साथ मुख्यमंत्री लिखा था, फिलहाल उस पर सफेद पट्टी लगा दी गई है। इस बीच पुलिस ने उस बंगले के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मेन गेट पर बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!