कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई, मुख्यमंत्री के नाम पर होगा विचार | MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक कल बुधवार, 12 दिसम्बर को प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में शाम चार बजे आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, अभा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया सहित अन्य वरिष्ठ कांगे्रस नेता उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री के नाम पर होगा विचार
बताया जा रहा है कि बहुमत के करीब पहुुंचने के बाद कांग्रेस में सरकार बनाने की रणनीति पर विचार शुरू हो गया है। इधर कांग्रेस को भाजपा से भी खतरा है। वो कांग्रेस के विधायक तोड़ सकती है इसलिए विधायकों को सुनिश्चित किया जाएगा ​ताकि वो यहां वहां ना हो पाएं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के नाम पर भी विचार किया जाना है। फिलहाल ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ का नाम आगे है परंतु कुछ और भी दावेदार हो सकते हैं। 

चुनाव आयोग द्वारा रात 9 बजे तक के अपडेट
Bahujan Samaj Party 2
Bharatiya Janata Party 110
Indian National Congress 113
Samajwadi Party 1
Independent 4

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !