KAMAL NATH मंत्रिमंडल: पढ़िए ​कैसी रही सिंधिया की शान और दिग्विजय सिंह का सम्मान | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई है। मंत्रियों का चयन भी हो गया और शपथ ग्रहण भी। अब सरकार अपना काम शुरू करेगी। इससे पहले यह जानना जरूरी है कि मध्यप्रदेश का सबसे दिग्गज कांग्रेसी नेता कौन है। कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह में से किसके कितने विधायक मंत्री बने। 

दिग्विजय सिंह गुट:
1. ब्रजेंद्र सिंह राठौर- पृथ्वीपुर से पांचवीं बार के विधायक। बुंदेलखंड का बड़ा चेहरा।
2. जयवर्धन सिंह- राधौगढ़ से लगातार दूसरी बार विधायक। दिग्विजय सिंह के पुत्र। युवा चेहरा।
3. हर्ष यादव- देवरी से दूसरी बार विधायक बने। यादव समाज का प्रतिनिधित्व।
4. पीसी शर्मा- भोपाल दक्षिण-पश्चिम से जीते। दो बार विधायक रहे। ब्राह्मण चेहरा।
5. उमंग सिंघार- गंधवानी से तीसरी बार जीते। पूर्व उपमुख्यमंत्री जमुनादेवी के भतीजे।
6. प्रियव्रत सिंह- खिलचीपुर से दूसरी बार विधायक बने। क्षत्रिय युवा चेहरा। दिग्विजय सिंह के करीबी रिश्तेदार हैं।

सीएम कमलनाथ गुट:
1. तरूण भनोट- जबलपुर पश्चिम से दूसरी बार विधायक। ब्राह्मण चेहरा।
2. लखन घनघोरिया- जबलपुर पूर्व से दूसरी बार विधायक। अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व।
3.ओमकार मरकाम- डिंडौरी से लगातार तीसरी बार विधायक। आदिवासियों में अच्छी पकड़।
4. सुखदेव पांसे-मुलताई से तीसरी बार विधायक बने। युवा चेहरा। 
5. कमलेश्वर पटेल- सिंहावल से लगातार दूसरी बार विधायक। विंध्य से ओबीसी चेहरा।
6. सुरेंद्र सिंह बघेल- कुक्षी से दूसरी बार जीते। एसटी युवा चेहरा। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह के पुत्र।
7. प्रदीप जायसवाल- वारासिवनी से चौथी बार विधायक। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जीते।

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट :
1. लाखन सिंह यादव- भितरवार विधानसभा से लगातार चौथी बार विधायक बने।
2. तुलसी सिलावट- सांवेर से चौथी बार के विधायक। मालवा का एससी चेहरा। 
3. गोविंद सिंह राजपूत- सुरखी से तीसरी बार के विधायक। बुंदेलखंड के युवा नेता। 
4. प्रभुराम चौधरी- सांची से तीसरी बार के विधायक, अनुसूचित जाति से प्रतिनिधित्व। 
5. महेंद्र सिसोदिया- बमौरी से दूसरी बार विधायक। ग्वालियर क्षेत्र का क्षत्रिय चेहरा। 
6. प्रद्युम्न सिंह- ग्वालियर से दूसरी बार विधायक। मंत्री जयभान सिंह पवैया को हराया। 
7. इमरती देवी- डबरा से तीसरी बार विधायक। एससी महिला चेहरा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!