ठंड में एडिय़ा बहुत फटती हैं, तो क्या है इसका एकमात्र आयुर्वेदिक उपाय, जानिए यहां

सर्दी के दिनों में स्किन थोड़ी रूखी और बेजान हो जाती है। किसी भी क्रीम या लोशन लगा लो कोई असर नहीं पड़ता। खासतौर पर ठंड आते ही लोगों को एडिय़ां फटने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए वे न जाने कितनी तरह की क्रीम यूज करते हैं, लेकिन वह सब भी असरदार नहीं होती। ऐसे में इसका आयुर्वेदिक उपाय बेस्ट ऑप्शन है। वो है कपूर। यूं तो कपूर घरों में पूजा में इस्तेमाल होता है, लेकिन आयुर्वेद में कपूर के तेल का भी बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। ये पुराने जोड़ों और दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए भी बेहतर औषधि है। 

विशेषज्ञों के अनुसार अगर कपूर का तेल आप पूरी सर्दी एडिय़ों पर लगाते रहे, तो आपकी एडियां कभी नहीं फटेंगी। इसका असर आपकें केवल दो दिनों में देखने को मिल जाएगा। 

कैसे बना सकते हैं कपूर का तेल- 

वैसे तो ये तेल कैंफर ऑयल के नाम से मिलता है, लेकिन इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है। तो इसके लिए आपको नारियल के तेल में बस कपूर का एक टुकड़ा डालना है। इसके बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख देना है। रोजाना फटी एडिय़ों पर इसे लगाने से असर दो दिन में ही दिखना शुरू हो जाएगा। 

कैसे फायदेमंद होता है एडिय़ों के लिए कपूर का तेल-

दरअसल, कपूर फटी एडियों की दरार को मुलायम बनाकर उन्हें भर देता है। आप एक और आसान तरीका अपना सकते हैं। अगर आप तेल नहीं बना पा रहे हें तो गरम पानी में बस थोड़ा सा कपूर डालकर उसे पैर भिगोने के बाद स्क्रब करें और ऐसा ही कुछ दिनों तक करने से आराम मिलेगा। इसके बाद एडिय़ों पर अच्छे से क्रीम लगा लें। यकीन मानिए इस उपाय को पूरी सर्दी अपनाने से आपके एडिय़ों सॉफ्ट बनी रहेंगी। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !