1942 के बाद फिर वर्धा पहुंची कांग्रेस, किया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम का ऐलान | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
वर्धा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस ने सेवाग्राम आश्रम के महादेव भवन में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हिंसा और घृणा की विचारधारा का आरोप लगाया और इसके खिलाफ दूसरे स्वतंत्रता संग्राम का ऐलान किया। राहुल गांधी ने सेवाग्राम आश्रम मेें बैठक के बाद पैदल मार्च निकाला और जनसभा को भी संबोधित किया। 

सेवाग्राम आश्रम में ये कांग्रेस कार्यकारिणी की दूसरी बैठक थी। इससे पहले जुलाई 1942 में यहां कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। तब मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्टी अध्यक्ष थे। बैठक में महात्मा गांधी भी मौजूद थे और इसी बैठक में उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारत छोड़ो का नारा दिया था। 

उन्होंने कहा- दूसरा स्वतंत्रता संग्राम मोदी सरकार की घृणा और डर की राजनीति के खिलाफ लड़ा जाएगा। मोदी सरकार भारत की अनेकता के खिलाफ है और ये धोखे और बदले की राजनीति कर रही है। भाषणों में गांधीजी के बारे में बात करना आसान है। यह केवल राजनीतिक मौकापरस्ती है। वे केवल गांधीजी को अपने प्रचार अभियान के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस भाजपा के खोखलेपन और धोखेबाजी को बेनकाब करेगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!