MP NEWS: CM शिवराज के घर में इस लड़के ने आफत मचा रखी है

उपदेश अवस्थी/भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तीसरी पारी कुछ लड़कों के नाम ही रही। पिछले 5 सालों में कई लड़कों ने आफत मचाई। शुरूआत व्यापमं वाले लड़कों से हुई और अंत जयस और अर्जुन के साथ हो रहा है। हां, अर्जुन आर्य नाम है इस लड़के का। इसने शिवराज सिंह के गढ़ नहीं घर बुधनी में आफत मचा रखी है। ये कांग्रेसी नहीं है। वामपंथी भी नहीं है। शिवराज सिंह के परिवार से इसका कोई संपत्ति विवाद भी नहीं है, फिर भी नाक में दम किए दे रहा है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले अर्जुन आर्य अब गांव में आ बसा है। वो यहां राजनीति करने आया है। पार्टी तय नहीं की है लेकिन विधानसभा तय कर ली है। शिवराज सिंह जहां से 1 लाख वोटों से जीतने का मंसूबा लिए बैठे हैं उसी बुधनी विधानसभा में अर्जुन 6 महीनों से अर्जून सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। वर्षों पहले शिवराज सिंह ने भी ऐसे ही गांव गांव जाकर सरकार का विरोध किया था। 

सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले युवा नेता अर्जुन को जनता एक हीरो की तरह सिर पर बिठा रही है। यही वजह है कि सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील में अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे इस युवा नेता अर्जुन आर्य को सैकड़ों लोग आंदोलन में साथ दे रहे हैंं। अर्जुन की मांगें वहीं हैं जो कभी शिवराज सिंह की हुआ करतीं थीं। दोनों में बस एक फर्क है, शिवराज सिंह अपने गांव का मोड़ा था, अर्जुन दिल्ली से पढ़कर आया लड़का है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !