भाजपा से मिली हुई है सपाक्स, हीरालाल भाजपा के प्रत्याशी होंगे: दिग्विजय सिंह | MP ELECTION NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजय सिंह ने बैतूल में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सपाक्स के संस्थापक एवं संयोजक हीरालाल त्रिवेदी को भाजपा का मिला हुआ बताया है। उनका कहना है कि सपाक्स का आंदोलन भाजपा द्वारा प्रायोजित है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हीरालाल त्रिवेदी भाजपा से प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। दिग्विजय सिंह एकता यात्रा के साथ बैतूल पहुंचे हैं। वो पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद एससी एसटी एक्ट पर वैसा फैसला लिया जाएगा जैसा जनमत आदेश करेगा।

जो सरकार ई टेंडर घोटाला कर सकती है, वो ईवीएम भी हैक कर सकती है

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध रेत खनन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनके परिवार के लोगो के शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने पोषण आहार की ई टेंडरिंग में 30 हजार करोड़ का घोटाला होने का भी आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि तकनीक का उपयोग करने में भाजपा के लोग बहुत होशियार है इसलिए शक है कि ये इव्हीएम में भी हैकिंग कर सकते है। 

सीबीआई ने झूठा एफिडेविट दिया था, इसलिए परिवाद दायर किया

दिग्विजय सिंह ने व्यापमं मामले में फिर एक बार सरकार और मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि सीबीआई भी उन्हें बचाने में लगी हुई है। उसने झूठा एफिडेविट अदालत में पेश किया है इसलिए हमें कोर्ट जाकर प्राइवेट कम्पलेंट डालनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि आईजी माहेश्वरी और दिलीप सोनी ने मुख्यमंत्री के 48 जगह से नाम काटे। सिर्फ मीडिया ही इनको क्लीन चिट देता आया है।

यदि लक्ष्मीकांत को आरोपी बनाया तो उमा भारती को क्यों छोड़ दिया

उन्होंने कहा कि व्यपमं मामले में गलत तरीके से जांच की जा रही है। इसमें सिर्फ हार्ड डिस्क जप्त की गई है हार्ड ड्राइव की जप्ती नही की गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसटीएफ द्वारा लक्ष्मीकांत शर्मा को जिन तथ्यों के आधार पर आरोपी बनाया वही तथ्य उमा भारती के भी खिलाफ थे लेकिन उन्हें आरोपी नही बनाया गया। जबकि उन्हें आरोपी बनाना था।

बोफोर्स घोटाला आज तक साबित नहीं हुआ, राफेल सामने आ गया

कांग्रेस नेता ने राफेल डील पर कहा कि इस खरीद में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। जिसमे बिना केबिनेट समिति सुरक्षा की अनुमति के डील साइन कर ली गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया कि चौकीदार अगर चोर हो जाये तो उसे चोर न कहे तो क्या कहे। उन्होंने दावा किया कि बोफोर्स सौदे में गड़बड़ी के आज तक कोई प्रमाण नही मिले है।

कमीशन के लालच में विदेशी कोयला आयात किया जा रहा है

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि पावर प्लांट को 22 से 23 सौ रुपए टन में कोयला मिलता था। उसे न लेकर सरकार विदेशी कोयला आयात करवा रही है। छह हजार टन के इस कोयले में भारी कमीशन मिलता है। प्रदेश सरकार ने ही सारणी पवार प्लांट का महत्व कम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला आयात करने वाले लोग प्रधानमंत्री के करीबी लोग है। जो आयातित कोयले का धंदा करते है।

भाजपा फर्जी लोगों को आदिवासी बताकर चुनाव लड़ाती है

दिग्विजय सिंह ने बैतूल सांसद ज्योति धुर्वे के बारे में कहा कि वे। आदिवासी न होने के बावजूद सांसद बनी हुई है। ऐसे ही एमएलए मोती कश्यप का मामला है। भाजपा फर्जी लोगो को आदिवासी बनाकर चुनाव लड़ाती है। प्रदेश में अादिवसियो को उनका हक नही दिया जा रहा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !