शिवराज सरकार की कैबिनेट दर्जा मंत्री, कांग्रेस में शामिल | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा की शिवराज सिंह सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पद्मा शुक्ला ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। आज सुबह ही उन्होंने अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया था। 

बता दें कि पदमा शुक्ला विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट की कद्दावर नेता मानी जातीं हैं। पिछली बार उन्होंने बीजेपी से संजय पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तब संजय पाठक कांग्रेस में थे। अब संजय पाठक भाजपा में आ गए हैं अत: पद्मा कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बताया जा रहा है कि पदमा शुक्ला ने इस्तीफा कटनी में संजय पाठक के विरोध के चलते दिया था। उनका दावा है कि उनके साथ भाजपा के 200 पदाधिकारी भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए हैं। 

कल नरसिंहपुर में मोना कौरव ने झटका दिया था
नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत सडूमर का नाम सबसे पहले तब सुर्खियों में आया था जब 21 साल की  कु. मोना कौरव सरपंच चुनी गई थी। इसके बाद भाजपा ने मोना को काफी प्रमोट किया। सीएम शिवराज सिंह ने ना केवल उसकी पीठ थपथपाई बल्कि सार्वजनिक रूप से भी मोना की तारीफ की। आज वही मोना कौरव 150 सरपंचों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश पचौरी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !