दिग्विजय सिंह को अब राहुल गांधी पसंद नहीं: ट्रोल सेना का बतंगड़ | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर ट्रोल सेना के निशाने पर आ गए हैं। बात का बतंगड़ बनाने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अब दिग्विजय सिंह के पसंदीदा युवा नेताओं की लिस्ट में नहीं हैं और हमेशा की तरह बिना विचलित हुए दिग्विजय सिंह अपने मिशन में जुट गए हैं। उन्होंने ट्रोल सेना को कोई जवाब नहीं दिया। अजीब बात यह है कि उनके समर्थकों ने भी ट्रोल सेना को कोई जवाब नहीं दिया। 

क्या है मामला
दिग्विजय सिंह सामाजिक राजनीति कर रहे युवाओं के बारे में एक ट्वीट किया था। यह ट्वीट उन्होंने अंशुल त्रिवेदी के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए किया था। उन्होंने लिखा है: जिग्नेश मेवानी, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर, डॉ हीरा अलावा, चन्द्रशेखर रावण और कन्हैया कुमार युवकों में आज कल आकर्षण के केन्द्र हैं। देश को इन युवकों से काफ़ी उम्मीदें हैं।


बतंगढ़ क्या बन गया
दिग्विजय सिंह का ट्वीट अंशुल त्रिवेदी के ट्वीट पर उनकी प्रतिक्रिया थी। इसमें उन्होंने अपनी पसंद या नापसंद नहीं बताई है परंतु ट्रोल सेना ने यह प्रचारित करना शुरू कर दिया है कि अब राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह के पसंदीदा युवाओं की सूची से बाहर हो गए हैं। बात बढ़ते बढते सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के सभी युवा नेताओं के संदर्भ में की जा रही हे।  
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!