साप्ताहिक राशिफल: 06 से 12 अगस्त 2018 | JYOTISH

1. मेष- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। इस सप्ताह आपकी गजब की मेहनत और कार्यशैली रहेगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी बड़े समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पीला रंग शुभ है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

2. वृष- रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी यश, प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्यमें वृद्धि होगी। वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी मधुर वाणी से विरोधी भी आपके अपने हो जायेंगे। मिथुन और कन्या राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। हरा रंग शुभ है। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों से लाभ।

3. मिथुन- किसी बड़ी हस्ती से मुलाकात होगी। आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं पे कार्य प्रारम्भ। किसी तुला या वृष राशि से लाभ। शुभ रंग है नीला। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। छात्रों को सफलता। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

4. कर्क- राजनीती से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। किसी अपने से ही मनमुटाव हो सकता है। वाणी पे संयम रखें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यय की अधिकता रहेगी।छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता सेआप प्रसन्नचित रहेंगे। सफ़ेद रंग शुभ है। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।  

5. सिंह- आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा। किसी प्रिय मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता से धन की प्राप्ति होते हुए भी परेशांन रहेंगे। भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

6. कन्या- धन का आगमन। व्यवसाय में प्रगति। किसी मिथुन राशि के व्यक्ति के साथ कोई नयी कार्य योजना बन सकती है। हरा रंग शुभ है। आपकी मधुर वाणी सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लेगी। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होती नजर आएंगी। ससुराल से लाभ।

7. तुला- धन के व्यय से परेशान रहेंगे। किसी मिथुन या कन्या राशि के लोग बुध के फील्ड में आपका सहयोग करेंगे। वाणी की माधुर्यता से सबके प्रिय हो जायेंगे। व्यापार में प्रगति। शिक्षा में उन्नयन। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति।

8. वृश्चिक- विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आव्यशकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे।धन का आगमन तो होगा लेकिन व्यय भी उसी अनुपात में होगा। लाल रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में उन्नति। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। उदर विकार से कष्ट।

9. धनु- किसी अपने की वाणी तथा व्यवहार से कष्ट।कृपया कोई भी फैसला क्रोध या आवेश में आके मत लें उसका परिणाम गलत हो सकता है। पीला रंग आपका शुभ रंग है। विधि तथा प्रबंधन के फील्ड में छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति कर लाभान्वित हो सकते हैं। श्री सुन्दर कांड का पाठ करते रहें।

10. मकर- यह सप्ताह अपने उद्देश्य पूर्ति में खूब परिश्रम से कर्म करने का है। आपको सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षी योजना भी  कुछ हद तक पटरी पे आ जायेगी। किसी समारोह में पुरष्कृत हो सकते हैं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। भाई की सहायता से कोई बड़ा कार्य बनेगा।

11. कुंभ- यह सप्ताह योजनाओं को बनाने का और अपने व्यवसाय को भविष्य में और आगे ले जाने के लिए मेहनत करने का है। नीला रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीती करने वाले जातकों को सुन्दर अवसर की प्राप्ति होगी।

12. मीन- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पीला रंग शुभ है। भाई के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पूर्ण हो जायेगा। विधि तथा प्रबंधन के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीपल के वृक्ष को दूध और जल अर्पित करने तथा उसके नीचे दीपक प्रज्जवलित करने से विपत्तियों का नाश होगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !