PANNA: 2 परिवारों में फायरिंग, 3 मौतें, 1 गंभीर, नग्न लाश मिली | MP NEWS

जबलपुर। पन्ना में 2 परिवारों के लिए फायरिंग की खबर आ रही है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। तीन में से एक शव नग्न अवस्था में मिला है। बताया गया है कि 2 परिवारों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के समय समझौता करने के लिए बातचीत चल रही थी। इसी दौरान तनाव बढ़ गया और जो परिवार समझौता करने आया था, उसी पर हमला कर दिया गया। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक साथ तीन हत्याओं के बाद इलाके में दहशत पसर गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार मामला जिले के पवई थाना अंतर्गत सिमरा टपरियन गांव का है। यहां खान परिवार और चौधरी परिवार के बीच संपत्ति विवाद चल रहा है। बताया गया है कि इस विवाद के निपटारे के लिए रघुवीर सिंह चौधरी अनीर खान के घर गए थे। इसी दौरान विवाद हो गया और अनीर ने रघुवीर सिंह पर हमला कर दिया। जैसे ही यह जानकारी जगदीश सिंह को लगी तो वो रघुवीर सिंह की रक्षा के लिए अनील के घर पहुंचे। जगदीश के हाथ में बंदूक थी। इसी दौरान बात और बढ़ गई और दोनों तरफ से फायरिंग हुई। 

इस फायरिंग में रघुवीर सिंह की रक्षा के लिए आए जगदीश सिंह ठाकुर, अनारी और हसीना की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे कटनी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद डीआईजी छतरपुर अनिल माहेश्वरी और छतरपुर एसपी विनीत खन्ना घटनास्थल पहुंचे। तीन हत्याओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!