मप्र: 24 जिलों में मूसलाधार, 3 जिलों में बारिश का इंतजार | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के 24 जिलों में मूसलाधार बारिश चल रही है। नदियां उफान पर हैं। बरसाती नाले सीमाएं लांघ कर घरों में घुस आए हैं। सड़कें तालाब बन गईं हैं। 24 जिले ऐसे भी हैं जहां मनोहरी रिमझिम बारिश चल रही है लेकिन 3 जिले ऐसे हैं जो अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 26 जुलाई तक 24 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 24 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 3 है। सर्वाधिक वर्षा 637.9 मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 232.3 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले जबलपुर, मण्डला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खण्डवा, होशंगाबाद, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, भिण्ड, शिवपुरी, गुना, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिन्दवाड़ा, कटनी, सिवनी, सागर, पन्ना, नरसिंहपुर, सीधी, छतरपुर, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, विदिशा, हरदा, बैतूल और अशोकनगर हैं।

कम वर्षा वाले जिले अलीराजपुर, डिण्डोरी और रीवा हैं।

मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!