दिग्विजय सिंह 70 की उम्र में भी नायब पारी खेल रहे हैं: जयवर्धन सिंह ने कहा

भोपाल। टीवी चैनल न्यूज18 से बातचीत में जयवर्धन सिंह ने कहा कि 70 साल की उम्र में भी एक नेता के तौर पर दिग्विजय सिंह का कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पण देखने लायक है। वो एक नायब पारी खेल रहे हैं। उनका मानना है कि दिग्विजय सिंह 24x7 राजनेता हैं। विवादित बयानों के मामले में जयवर्धन सिंह का कहना है कि दिग्विजय सिंह के बयानों को हमेशा तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। उनके बयानों से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वे हमेशा देश हित और कांग्रेस पार्टी के हित की ही बात करते हैं।

नर्मदा यात्रा, एंटी-हिंदू कहने वालों के लिए जवाब है 

जयवर्धन कहते हैं कि नर्मदा यात्रा से दिग्विजय सिंह ने उन लोगों को भी जवाब दिया है जो उन्हें हमेशा एंटी-हिंदू कहा करते थे। नर्मदा यात्रा को दिग्विजय सिंह द्वारा फिटनेस चैलेंज से जोड़ने पर जयवर्धन कहते हैं कि इस उम्र में भी इतनी लंबी यात्रा करना अपने आप में बड़ी बात है और वो मानते हैं कि दिग्विजय ने यात्रा पहले की और फिटनेस चैलेंज तो बाद में आया। उन्होंने कहा कि यात्रा को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई लेकिन यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा थी। 

दिग्विजय सिंह के प्रोडक्शन अब दिखाए जा रहे हैं

जयवर्धन कहते है कि कांग्रेस सरकार के समय का बजट आज के बजट की तुलना में पांच गुना कम था, इसके बावजूद भी उस समय ऐसी नीतियां बनाईं थीं जिसका लाभ आज भी मिल रहा है। बिजली के बड़े प्लांट्स भी उसी समय लगाए गए थे। यह एक तथ्य है कि भाजपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में एक भी बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ है। दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में जितनी योजनाएं लागू की गईं उनका श्रेय लिया जा रहा है, जितने प्रोडक्शन शुरू हुए उनको अब दिखाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !