CM शिवराज सिंह ने कम्प्यूटर बाबा समेत 5 बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के 5 सन्यासी बाबा अब सरकारी दर्जा प्राप्त मंत्री बन गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 5 साधू संतों को यह दर्जा प्रदान किया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इन बाबाओं के नाम हैं कम्प्यूटर बाबा, नर्मदानंद, हरिहरानंद, भय्यू महाराज व योगेंद्र महंत। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च को प्रदेश के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में विशेषतः नर्मदा किनारे के क्षेत्रों में वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के विषयों पर जन जागरूकता का अभियान निरंतर चलाने के लिए विशेष समिति गठित की गई है। 

राज्य सरकार ने इस समिति के विशेष सदस्य नर्मदानंद, हरिहरानंद, कम्प्यूटर बाबा, भय्यू महाराज और योगेंद्र महंत को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। कम्प्यूटर बाबा ने एक अप्रैल से 15 मई तक नर्मदा घोटाला रथ यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इस यात्रा के संयोजक योगेंद्र महंत थे। माना जा रहा है कि साधु-संतों के लामबंद होने की वजह से शिवराज सरकार बैकफुट पर थी। इसी के बाद सरकार ने आनन-फानन में पांच विशिष्ट संतों को राज्यमंत्री का दर्जा देने का फैसला लिया है।

इससे पहले सीएम शिवराज सिंह कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग को साध चुके हैं। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान कर चुके हैं। अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन का ऐलान भी किया जा चुका है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन इसी माह आयोजित होने वाला है। दलित कर्मचारियों का आरक्षण के कारण मिला प्रमोशन बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील कर चुके हैं। चुनावी साल में एक एक करके वो हर वर्ग को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!