लवजिहाद: एयरपोर्ट से सलमान गिरफ्तार, चंगुल में फंसी विवाहिता मुक्त | NATIONAL NEWS

मुंबई। छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से सोमवार को लवजिहाद का शिकार हुई एक विवाहित महिला सहित उसके कथित प्रेमी सलमान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। बाद में महिला की शादी गुजरात में हो गई। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए सलमान ने विवाहिता को प्यार के जाल में फंसाया और भगाकर दूर ले जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से सोमवार को मुंबई और गुजरात पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक 27 वर्षीय सलमान, वापी की रहने वाली 23 वर्षीय विवाहित महिला को भगाकर कोलकाता ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि विमान के उड़ान भरने से थोड़ा ही पहले दोनों को गिरफ्तार किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, महिला गुजरात के वलसाड़ में वापी की रहने वाली है, जबकि युवक मुंबई का रहने वाला है। दोनों एकदूसरे को 2013 से ही जानते हैं। दरअसल महिला ने मुंबई के जिस कॉलेज से बीसीए का कोर्स किया, युवक भी उसी कॉलेज में पढ़ता था। हालांकि पढ़ाई के बाद महिला के घरवालों ने उसकी शादी कर दी। इस बीच युवक ने सोशल मीडिया के जरिए महिला से संपर्क साधा। सोशल मीडिया पर संपर्क में आने के बाद उसने महिला को प्यार के जाल में फंसाया। युवक ने महिला को बहकाकर अपने साथ भागने पर राजी कर लिया।

आरोपी युवक पहले महिला को लेकर मुंबई आया फिर कोलकाता के लिए फ्लाइट बुक कर ली। लेकिन विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटीज को अलर्ट कर दिया था, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद प्रेमी जोड़े को पुलिस लेकर वापी पहुंची। वापी के इंस्पेक्टर आरडी मकवाना ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !