ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ कर्मचारियों का एतिहासिक विरोध प्रदर्शन | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। ऑनलाइन अटेंडेंस और शिक्षा मित्र एप के विरोध में रतलाम में सरकारी कर्मचारियों ने बड़ा आंदोलन किया किया है। यहां सैकड़ों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोहरी उपस्थिति के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। कहा जा रहा है कि यह रतलाम में हुआ अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है। रतलाम जिला प्रशासन ने इन दिनों सभी सरकारी कर्मचारियों से अटेंडेंस एप पर, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाने के आदेश जारी किए हैं। 


अब कर्मचारी इसके विरोध में खुलकर सड़को पर उतरने लगे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि सरकार मांग नहीं मानेगी तो वे 2 अप्रैल से हड़ताल पर चले जाएंगे। रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि जिला प्रशासन की मनमानी का विरोध जारी रहेगा।


मंगलवार शाम को शासकीय कर्मचारियो के संयुक्तमोर्चा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शिक्षकों की उपस्थिति के लिए प्रदेश शासन ने एम शिक्षा मित्र योजना शुरू की है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!