आश्रमों में बॉलीवुड से ज्यादा सेक्स होता है: तनुश्री ने किया था खुलासा | BOLLYWOOD NEWS

बॉलीवुड से आध्यात्म के मार्ग पर जा चुकी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को कोई भुला नहीं सकता। उन्होंने खुलासा किया था कि आश्रमों में बॉलीवुड से ज्यादा सेक्स होता है। आज तनुश्री का जन्मदिन है। तुनश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में हुआ था। अब वो 34 साल की हो गई हैं। 2004 में वो मिस इंडिया यूनिवर्स बनी थीं। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। कई फिल्में करने वालीं तनुश्री 8 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं। यहां तक कि वो पिछले साल हुई अपनी बहन इशिता की शादी में भी नहीं आई थीं।

तनुश्री की बहन इशिता फिल्म 'दृश्यम' में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वो टीवी सीरियलों में भी दिखती हैं। पिछले साल नंवबर में उन्होंने एक्टर वत्सल सेठ से शादी की थी। शादी में तनुश्री नहीं आई थीं। मीडिया में उनकी अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए गए थे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो तनुश्री नहीं चाहती थीं कि उनका सामना बॉलीवुड के किसी भी शख्स से हो।

दूसरी रिपोर्ट की मानें तो तनुश्री किसी धार्मिक यात्रा पर थीं। यह सभी जानते हैं कि उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है और वो ज्यादातर समय यात्रा पर ही रहती हैं। अब वो यूएस में रहती हैं और खबरों के मुताबिक, इशिता अपनी शादी के पहले दो महीने यूएस में अपनी बहन के साथ बिताकर आई थीं।

उन्होंने 'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट', 'गुड बॉय बैड बॉय' जैसी फिल्में की हैं। उनका फिल्मी करियर काफी सफल नहीं रहा। तनुश्री की अंतिम फिल्म 2010 में 'रामा: द सेवियर' थी। तुनश्री ने बॉलीवुड में लगभग 14 फिल्में की हैं।  कुछ समय पहले खबर आई थी कि उन्होंने आध्यात्म अपना लिया है और वो आश्रमों में रहने लगी हैं। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !