मनमोहन की फिल्म में इस एक्ट्रेस को मिला प्रियंका गांधी रोल | BOLLYWOOD NEWS

Updesh Awasthee
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कहानी आने वाली फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में देखने को मिलेगी. फिल्म के मेकर्स ने पहले ही बता दिया है कि अक्षय खन्ना और अनुपम खेर इसमें लीड रोल में दिखेंगे. अब खबरें आ रही हैं कि टीवी शो युद्ध में अमिताभ बच्चन की बेटी बन चुकीं एक्ट्रेस आहना कुमरा फिल्म में प्रियंका गांधी के रोल में दिखेंगी.

आहना ने यह न्यूज कंफर्म करते हुए बताया- 'हां, मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. हम अभी लुक पर काम कर रहे हैं, जब लुक पर फैसला हो जाएगा तो हम शूट शुरू कर देंगे. मैं इस रोल के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.'

पिछले साल सितंबर में आहना ने अपनी एक बिकिनी तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर में उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा था. इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था Pictures: Instagram

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!