
भाजपा और कांग्रेस का असली मकसद जनता को लूटना
जेठमलानी ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों दलों के नेता भ्रष्टाचारी हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का असली मकसद जनता को लूटना है। वर्तमान में देश के बड़े-बड़े नेताओं को देश और जनता से कोई लेना देना नही है।
दोनों ने दिया देश को धोखा
काला धन मामले में जेठमलानी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर की थी। इस मामले में कांग्रेस के सभी नेता चुप्पी साधे बैठे थे। मैने इस संबंध में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और बलवीर पुंज से मदद मांगी थी, क्योंकि कांग्रेस तो देश का पैसा लेकर भागे लोगो की मदद कर रही थी, विपक्ष से उम्मीद थी। अगर ये लोग पत्र दे देते तो देश का धन लेकर विदेश भागने वाले बेनकाब हो जाते, दुर्भाग्य है कि इन नेताओं ने साथ नहीॆ दिया और मनमोहन सिंह ने जर्मनी के साथ द्विपक्षीय समझौता कर लिया। इस समझौते के तहत कोई जानकारी अब सार्वजनिक नहीॆ हो सकती। देश के साथ धोखे में कांग्रेस भाजपा दोनों समान रूप से शामिल हैं।
मोदी चमकाते रहे खुद की छवि
सुप्रीम कोर्ट में चल रहा केस फाइनल स्टेज पर था। साल 2011 में मोदी मेरे पास आए और इस लड़ाई में सहयोग करने की पेशकश की। मुझे अच्छा लगा, केस से जुड़े फिगर के साथ उन्होंने माहौल बनाया, खुद की छवि चमकते रहे पर असल काम नही किया। वो भी देश को लूटने वालो के साथ खड़े है। अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए जेठमलानी ने कहा कि वे ईमानदार है। उन्होंने हिम्मत दिखा कर कह तो दिया कि जनता के खाते में 15 लाख रुपए का वादा सिर्फ चुनावी जुमला था।
ममता सबसे ईमानदार
जेठमलानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश का सबसे ईमानदार नेता बताया। उन्होंने कहा कि ममता के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट बनेगा। यही फ्रंट जनता की उम्मीदों को पूरा करेगा।